फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: किसानों को सीएम मान का न्योता, कहा- मांगों पर सरकार से करें बात

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। अपनी मांगों के समर्थन में किसान मजदूर मोर्चा ने पंजाब में 18 व 19 दिसंबर को सभी जिलों में डीसी कार्यालयों के बाहर धरना-प्रदर्शन और 20 को ट्रेन रोको आंदोलन का एलान किया हुआ है। किसान नेताओं का कहना है कि उनकी कुछ मांगें पंजाब सरकार से संबंधित हैं मगर सूबा सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। लिहाजा उन्हें आंदोलन बढ़ाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

किसानों के इसी एलान के संदर्भ में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें बातचीत का न्योता दिया है। मान ने कहा कि वैसे तो किसानों की सभी मांगें केंद्र सरकार से संबंधित हैं, उन्हें इसके लिए केंद्र से ही बात करनी चाहिए। यदि फिर भी किसानों को लगता है कि कुछ मसले पंजाब सरकार से जुड़े हैं, तो किसान आकर बात कर सकते हैं। सीएम मान ने चेतावनी देते हुए कहा कि कोई भी ऐसी गतिविधि जिससे लोगों को परेशानी हो, उसे सहन नहीं किया जाएगा।
लिहाजा किसानों को धरने, प्रदर्शन व रेल रोको के बजाय अपनी बात शांतिपूर्वक सरकार के समक्ष रखनी चाहिए। सरकार किसानों की सकारात्मक ढंग से सुनवाई करेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें