फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सीएम मान बोले- किसानों से धान का एक-एक दाना खरीदेंगे और उठाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब में इस बार धान की बंपर पैदावार को देखते हुए राज्य सरकार केंद्र से खरीद का निर्धारित कोटा 10 फीसदी बढ़ाने की मांग करेगी। राज्य में धान की आमद 195 लाख मीट्रिक टन तक पहुंचने के आसार हैं जबकि खरीद का निर्धारित लक्ष्य 180 लाख मीट्रिक टन है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को खरीद सीजन को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों से धान का एक-एक दाना खरीदने और उसका उठान करने के लिए पूरी तरह तैयार है। अब तक 177 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि खरीद सीजन में किसी किसान को परेशानी न हो।
मान ने कहा कि इस बार भूजल का इस्तेमाल कम हुआ है और प्रति एकड़ पैदावार में चार से पांच क्विंटल की बढ़ोतरी हुई है। बंपर पैदावार ने एक बार फिर साबित किया है कि देश को अनाज उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने में पंजाब का अहम योगदान है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि आढ़ती एसोसिएशन, राइस मिलर्स एसोसिएशन, किसानों, ट्रांसपोर्टरों और मजदूरों के प्रतिनिधियों से विस्तार से बातचीत की गई है। इस बार किसी को कोई परेशानी नहीं हो रही है।
उन्होंने कहा कि पैदावार बढ़ने के प्रमुख कारणों में नहर का पानी भी शामिल है। यह फसलों के लिए देसी घी की तरह है, क्योंकि इससे जरूरी पोषक तत्व और गाद मिलती है, जो मिट्टी को उपजाऊ बनाते हैं। इस साल कम बारिश के बावजूद नहर के पानी की पर्याप्त उपलब्धता से किसानों को परेशानी नहीं हुई।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश देते हुए कहा कि खरीद प्रक्रिया के दौरान किसानों को कोई मुश्किल नहीं आनी चाहिए। धान की समय पर खरीद और उठान के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जाएं। बैठक में कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क, हरदीप सिंह मुंडिया और बरिंदर कुमार गोयल सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें