बरवाला। सीएम फ्लाइंग की टीम ने शनिवार को तीन अलग-अलग स्थानों पर छापा मारकर अवैध काले तेल से भरे ड्रम पकड़े। बरवाला क्षेत्र के गांव अलीपुर टाउन में किराए के मकान में टीम के सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि गांव अलीपुर टाउन में सूरज, सचिन वासी बिहार और बलिराम वासी बिहार अवैध रूप से काले तेल का काम करते थे।
चेकिंग के दौरान आरोपी फ्लाइंग टीम को कोई भी लाइसेंस नहीं दिखा पाए। टीम को कुछ भरे प्लास्टिक और लोहे के ड्रम और कुछ प्लास्टिक के खाली ड्रम बरामद हुए हैं। उनको कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस मौके पर बरवाला पुलिस चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार, फायर ऑफिसर तरसेम और गुप्तचर विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे।