फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: थाने से 200 मीटर दूर पिंजौर के बाजार में दिनदहाड़े कपड़ा व्यापारी की पीट-पीटकर हत्या

विज्ञापन
विलाप करते परिजन
विज्ञापन
स्कॉर्पियो से खींचकर किया हमला, पार्किंग विवाद की रंजिश में वारदात चार आरोपी तीन घंटे में गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर/पंचकूला। पिंजौर के मुख्ये बाजार में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक कपड़ा व्यापारी की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। थाना पिंजौर से करीब 200 मीटर दूर हुई इस सनसनीखेज वारदात में कुछ युवकों ने स्कॉर्पियो में बैठे व्यापारी को जबरन बाहर निकालकर उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल व्यापारी की अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की पहचान शिव कॉलोनी, पिंजौर निवासी 43 वर्षीय जितेश मनोचा के रूप में हुई है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के करीब तीन घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान खुशदीप सिंह, मनप्रीत सिंह, मनीष चौधरी निवासी पिंजौर तथा रोहित निवासी कालका के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मनप्रीत के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


स्कॉर्पियो से खींचकर किया हमला

घटना शुक्रवार दोपहर करीब चार बजे की है। जानकारी के अनुसार जितेश मनोचा अपने दोस्त मोहित के साथ शिवा कॉम्प्लेक्स के सामने खड़ी स्कॉर्पियो में बैठे थे। इसी दौरान पांच से सात युवक वहां पहुंचे और गाड़ी को चारों ओर से घेर लिया। मोहित के अनुसार एक युवक ने गाड़ी का दरवाजा खोलकर चाबी निकालने की कोशिश की। विरोध करने पर उसने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। इसी बीच दूसरी ओर से आए अन्य युवकों ने जितेश को जबरन गाड़ी से बाहर खींच लिया और उस पर डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। कुछ ही सेकंड में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी थाना पिंजौर के सामने से होते हुए नालागढ़ रोड की ओर फरार हो गए। हमले के बाद मोहित घायल जितेश को लेकर पिंजौर के एक निजी अस्पताल पहुंचा। वहां से उसे सरकारी अस्पताल रेफर किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जितेश की पिंजौर मुख्य बाजार में कपड़ों की दुकान थी।

एक माह पुराना पार्किंग विवाद बना हत्या की वजह

डीसीपी अमरिंदर सिंह ने बताया कि करीब एक माह पहले जितेश मनोचा और उसके पिता का खुशदीप सिंह के साथ वाहन पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था। उस झगड़े में खुशदीप को चोटें भी लगी थीं। हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच थाने में समझौता हो गया था, लेकिन खुशदीप इस रंजिश को मन में रखे हुए था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इसी रंजिश के चलते खुशदीप ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमले की योजना बनाई और शुक्रवार को वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात

घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में कुछ आरोपी मुंह पर कपड़ा बांधे दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि हमलावर पूरी तैयारी के साथ मौके पर पहुंचे थे और कुछ ही मिनटों में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पिंजौर थाना पुलिस, डिटेक्टिव स्टाफ और सीन ऑफ क्राइम टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की। मृतक के पिता की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें