रायपुररानी। ग्राम पंचायत हगौला में स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सरपंच राकेश शर्मा ने ग्राम सचिव सविता, ग्राम सचिव सुशील कुमार तथा खंड समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अनिल कुमार के साथ मिलकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान डिस्पेंसरी शौचालय, सामुदायिक शौचालय, स्कूल शौचालय, आंगनबाड़ी शौचालय, कचरा प्रबंधन शेड और गली-नाली की साफ-सफाई की स्थिति की जांच की गई। सरपंच ने ग्रामीणों से अपील की कि वे स्वच्छता बनाए रखने में पंचायत और सरकार का सहयोग करें ताकि ग्राम पंचायत को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाया जा सके। इस मौके पर रोहित, दिनेश, पूजा, सुनीता, निछत्तर पाल, राम कुमार, अनिल कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने भी स्वच्छता में पूरा सहयोग देने का वादा किया।