फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सीएल चैंप्स क्रिकेट अकादमी ने 46वां अखिल भारतीय शहीद भगत सिंह ट्रॉफी अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-3 ताऊ देवी लाल स्टेडियम में 46वां अखिल भारतीय शहीद भगत सिंह ट्रॉफी अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया। सीएल चैंप्स ने पंचकूला डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन को 37 रन से हराकर टूर्नामेंट जीत लिया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएल चैंप्स क्रिकेट एकेडमी हरियाणा ने 25 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाए। शशांक धुमका ने 59 रन और रूपेश यादव ने 21 रन बनाए। गेंदबाजी की ओर से लेफ्ट आर्म स्पिनर रोहित ने 4 विकेट, कप्तान अनुभव कौशिक ने 2 विकेट लिए। राहुल सिंह ने 1 विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए पंचकूला डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन 17 ओवर में केवल 71 रन पर ऑल आउट हो गई। मनन शर्मा ने नाबाद 26 रन बनाए। करण श्योराण ने 14 रन बनाए। गेंदबाजी में अखिलेश बिंदल ने 5 विकेट, रूपेश यादव ने 3 विकेट लिए जबकि कर्तव्य ने 1 विकेट लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, हरियाणा स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन की उपाध्यक्ष रंजीता मेहता, हरियाणा के पूर्व स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए।

कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि वह हरियाणा स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन की सराहना करते हैं जो जमीनी स्तर पर क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। शहर के ग्रामीण, पिछड़े क्षेत्रों के उभरते क्रिकेटरों के लिए एक मंच प्रदान कर रही है। एसोसिएशन पिछले 16 सालों से नियमित रूप से राष्ट्रीय स्तर और ट्राई सिटी में बड़े पैमाने पर लड़कों और लड़कियों के क्रिकेट को बढ़ावा दे रही है।
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, चंडीगढ़ के पूर्व महापौर मनोज सोनकर, जिला खेल अधिकारी नील कमल, एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र गोयल, तकनीकी सचिव विनीत चावला, हरियाणा स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव अमरजीत कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज पीडीसीए के रोहित 14 विकेट, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक सीएल चैंप्स सीए हरियाणा के चिन्मय गुप्ता, सर्वश्रेष्ठ विकेट कीपर सीएल सीएचएसएमपी हरियाणा के युवराज गौतम, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज पंचकूला जिला क्रिकेट एसोसिएशन के करण श्योराण कुल 254 रन, टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पीडीसीए के अनुभव कौशिक 14 विकेट 101 रन, फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच सीएल चैंप्स हरियाणा के अखिलेश बिंदल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें