फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: होली को लेकर सिविल अस्पताल अलर्ट, हड्डी व आंख विशेषज्ञ तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
24 घंटे इमरजेंसी सेवा, जरूरत पड़ने पर स्किन विशेषज्ञ भी ऑन कॉल उपलब्ध
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। होली के पर्व को देखते हुए सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग ने विशेष इंतजाम किए हैं। रंगों के त्योहार के दौरान संभावित हादसों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए इमरजेंसी वार्ड में हड्डी रोग (ऑर्थोपेडिक) और नेत्र रोग विशेषज्ञों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं लोगों से अपील की गई है कि पुलिस और स्वास्थ्य सेवा के लिए 112 नंबर पर कॉल कर सकते हैं।
सिविल अस्पताल के पीएमओ डॉ. आरएस चौहान ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जरूरत पड़ने पर स्किन विशेषज्ञों को भी ऑन कॉल उपलब्ध रखा गया है। इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे चालू रहेंगी।
विज्ञापन

होली के दिन फिसलने, धक्का-मुक्की या हुड़दंग के चलते चोट और फ्रैक्चर के मामले बढ़ जाते हैं। वहीं केमिकल युक्त रंगों और गुलाल से आंखों में जलन, एलर्जी और संक्रमण की शिकायतें भी सामने आती हैं। इन हालात से निपटने के लिए इमरजेंसी में अतिरिक्त पैरामेडिकल स्टाफ तैनात किया गया है। आवश्यक दवाइयों और प्राथमिक उपचार की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। एंबुलेंस सेवाओं को भी अलर्ट पर रखा गया है।
पीएमओ ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षित और जिम्मेदारी के साथ होली मनाएं। आंखों में रंग जाने पर तुरंत साफ पानी से धोएं और समस्या गंभीर होने पर अस्पताल पहुंचें। तेज रफ्तार वाहन चलाने और नशे की हालत में हुड़दंग से बचने की भी सलाह दी गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि त्योहार के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्पताल और पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार हैं, ताकि जरूरतमंदों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें