फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएसवीपी फर्स्ट फ्लोर पॉलिसी में दोबारा कराएगा सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की फर्स्ट फ्लोर बूथ पालिसी में अब फिर बदलाव हो सकता है। इसके लिए एचएसवीपी के प्रशासनिक अधिकारी की ओर से अगले कुछ दिनों में सर्वे करवाया जाएगा। इस सर्वे रिपोर्ट के आधार पर तय किया जाएगा कि बूथों में ये सुविधा दी जाए या नहीं। पालिसी में बदलाव करने के लिए प्रशासनिक अधिकारी की सर्वे रिपोर्ट के साथ एचएसवीपी के चेयरमैन से भी बैठक की जाएगी। बूथ सर्विस, बूथ ऑनर फेडरेशन की ओर से बूथ पालिसी में बदलाव करने के लिए आवेदन दिया गया था। फेडरेशन की तरफ से एचएसवीपी के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर को भेजे पत्र में बूथों के लिए कुछ सुधार करने को कहा गया था।
विज्ञापन

यह होगा बूथों के सर्वे में
एचएसवीपी की ओर से सर्वे करवाया जा रहा है कि क्या सभी बूथों के पास से सीवरेज लाइन को निकालने या प्वाइंट बनाकर कनेक्शन देने का काम किया जा सकता है। अगर ऐसा किया जा सकता तो उसके लिए क्या बदलाव करना होगा। इसमें मांग की गई है कि सभी बूथों के फर्स्ट फ्लोर पर वॉश का नक्शा पास किया जाए, लेकिन इस दौरान वॉशरूम को बनाना सही रहेगा या नहीं। अगर बनाया जाता है तो बिल्डिंग पर क्या असर होगा। स्टोर के लिए तय की गई जगह पर क्या असर पड़ सकता है। इस बारे मे प्रशासनिक अधिकारी में एक बैठक को अगले सप्ताह बुलाया जा रहा है। जिसमें तय किया जाएगा कि बूथों के फर्स्ट फ्लोर नक्शे में वॉशरूम का प्रावधान करने और सीवरेज के लिए क्या किया जा सकता है। इसके लिए पंचकूला इस्टेट आफिसर, एक्सपर्ट की टीम, इंजीनियरिंग विग की टीम सर्वे करेगी।
पहले भी हो चुका है बदलाव
बूथ सर्विस बूथ ऑनर फेडरेशन की प्रेजेंटेशन के बाद ही इस पॉलिसी को लागू किया गया था। इसमें एचएसवीपी की ओर से रेट ज्यादा रखे गए थे। जिसे लेकर प्रेजेंटेशन दी गई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने खुद इस मामले मे दखल देकर रेट को कम करवाया था। इस दौरान फीस मे 70 से 80 प्रतिशत की छूट दी गई थी। जिसके बाद कलेक्टर रेट का 35 प्रतिशत भुगतान फीस के तौर पर करने के लिए कहा गया था। इसके बाद ये पत्र दिया गया था। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के चेयरमैन मुख्यमंत्री ने जनवरी 2017 मे इस पालिसी को लांच किया था। लेकिन इसके बाद एक ओर जहां व्यापारियों की ओर से बूथ सर्विस बूथ आनर फेडरेशन पंचकूला ने रेट ज्यादा होने की बात कही थी। वही एचएसवीपी भी ड्राइंग को क्लियर नहीं कर पाया था। इसके बाद अब दोबारा से रेट को कम कर पालिसी में अमेडमेंट की गई थी।
विज्ञापन

बूथ सर्विस बूथ ऑनर फेडरेशन की ओर से बीबी सिंघल ने बताया कि हमारी ओर से प्रेजेटेंशन दी गई है। जिसमें कहा गया है कि छोटे व्यापारी बूथों मे काम करते हैं। इस नई पालिसी के बनने के बाद स्टोर करने के लिए व्यापारियों को जगह मिल गई है लेकिन अब कहा गया है कि छोटे व्यापारियों के बूथों मे नए नक्शा पास करवा बूथों का फर्स्ट फ्लोर बना रहे हैं। लिहाजा अगर इस दौरान उन्हें फर्स्ट फ्लोर पर ही वाशरूम बनाने की परमिशन मिल जाए तो बूथों में काम करने वाले लोगों को राहत मिलेगी। इसके साथ ही स्वच्छता अभियान को भी बढ़ावा मिलेगा। इसके लिए एचएसवीपी की इंजीनियरिंग विंग को इन बूथों के साथ ही सीवरेज की लाइन को डालना होगा या फिर लाइन से कनेक्शन दिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें