चंडीगढ़। शहर की बुद्धिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नागरिकता संशोधन एक्ट (सीएए) के समर्थन में वीरवार को पूर्व सांसद सत्यपाल जैन को एक पत्र सौंपा है। पत्र में एसोसिएशन ने कहा है कि अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बंगलादेश में बौद्ध सहित अल्पसंख्यकों पर लगातार अत्याचार किए जाते रहे हैं। इस कारण हजारों की तादात में इन समुदायों के लोग भारत आने पर मजबूर हो गए थे और वे लंबे समय से भारत के नागरिक बनने का इंतजार कर रहे थे। इस संशोधन से अब इन बौद्ध समुदाय के लोगों को भारत की नागरिकता मिल जाएगी और वह अपने धर्म की रक्षा करते हुए देश के विकास में पूर्ण योगदान दे सकेंगे। इस अवसर पर केवल कृष्ण आदिवाल, सुभिलाष बरूआ, मीनल बैरवा, त्रिलोक लामा, लोबजांग, वनरेबल रगबये येषे, अशोक बैरवा, पूरन बैरवा, सोनम और सतीश चौधरी आदि मौजूद रहेे।