फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: शहर में बारिश के बाद जलभराव, मौसम हुआ सुहाना

विज्ञापन
पंचकूला में कालका-शिमला हाईवे पर बारिश के दाैरान लगा जाम। इस दाैरान लोगों को सड़क पार करना मु​श
विज्ञापन
20 से ज्यादा सेक्टरों में पानी भरने से लोगों को हुई परेशानी, बिजली कट ने बढ़ाई मुश्किलें
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। शहर में मंगलवार को सुबह से बादल छाए रहे और मौसम में ठंडक बनी रही। दिनभर रुक-रुक कर हुई बारिश के कारण 20 से ज्यादा सेक्टरों में जलभराव देखा गया। पानी भरने से कई जगह ट्रैफिक जाम और आने-जाने में लोगों को परेशानी हुई।
पंचकूला-यमुनानगर नेशनल हाईवे पर नाडा साहिब के पास मिट्टी के पहाड़ से मलबा गिरने से सड़क फिसलन भरी हो गई और वाहन चालक परेशान हुए। सेक्टर-20 फ्लाईओवर के नीचे पानी भरने से वाहन कई बार फंसते नजर आए। सेक्टर-23 अंडरपास में बारिश का पानी और मिट्टी जमा हो गई।
विज्ञापन

शहर के सेक्टर 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 15, 16, 17, 18 और घग्गर पार क्षेत्र में भी जलभराव बना रहा। पंचकूला इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 और 2 में भी जलभराव रहा। आरडब्ल्यूए सेक्टर-20 के महासचिव अविनाश मलिक ने बताया कि रोड और गलियां अभी तक साफ नहीं हैं जिससे बारिश के बाद पानी जमा हो जाता है और लोगों को परेशानी होती है।
विज्ञापन


अघोषित बिजली कट ने बढ़ाई मुश्किलें
मौसम में ठंडक और लगातार बारिश के बीच शहर के सेक्टर 10, 11, 12, 15, 16 सहित घग्गर पार सेक्टरों में अघोषित बिजली कट करीब तीन घंटे तक चला। लोगों ने अधिकारियों को ग्रुप पर कॉल किया। कट सुबह 8 से 11 बजे तक रहा। पंचकूला सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट एसके नैयर ने बताया कि बारिश के बाद लगातार अघोषित कट होने से लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें