फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 64 करोड़ से सही होंगी शहर कर सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नगर निगम और प्रशासन अगले
विज्ञापन

कुछ महीने में 64 करोड़ रुपये से सड़कों का काम कराएंगे। नगर निगम 40 और प्रशासन 24 करोड़ रुपये से इन सड़कों का काम करवाएंगे। मेयर हरप्रीत कौर बबला ने शनिवार को बताया कि भाजपा के नेतृत्व वाले नगर निगम ने विपक्ष के विरोध के बावजूद विकास का एजेंडा आगे बढ़ाया है। विपक्ष की राजनीति केवल रुकावट डालने की रही जबकि हमारा मकसद चंडीगढ़ को हर क्षेत्र में नंबर वन बनाना है।



वी-4, 5 और 6 सड़कों पर भी कार्य जारी
नगर निगम ने शहरभर में वी-4, 5 और 6 सड़कों को उन्नत करने का अभियान शुरू किया है। 69 सड़कें जिनकी कुल लंबाई 227 किलोमीटर है को करीब 40 करोड़ रुपये से सही करने का काम कराया जा रहा है। यह अक्तूबर 2025 में शुरू हुआ था और इसे चरणबद्ध ढंग से पूरा किया जा रहा है ताकि यातायात पर न्यूनतम प्रभाव पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-38सी, 52, 29बी, 29 सी-डी समेत कई महत्वपूर्ण सड़कें शामिल हैं जहां काम पूरा हो चुका है। शेष सड़कों पर कार्य तेजी से जारी है। नगर निगम का यह बड़ा अभियान भाजपा के विकास पहले विजन का उदाहरण है जिसके तहत शहर की सभी प्रमुख सड़कों को आधुनिक, सुरक्षित और टिकाऊ बनाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें