फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: खड़क मंगोली में झुग्गी और मकानों को तोड़ने पर भड़कीं सीटू जिला प्रधान, बोलीं-गरीबों के घर तोड़ना बंद करे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। खड़क मंगोली में प्रशासन ने बुधवार को अवैध झुग्गी और मकानों को तोड़ा। इसमें कई गरीब परिवारों के मकान भी तोड़े गए। प्रशासन की इस कार्रवाई पर वीरवार को सीटू की जिला प्रधान रमा ने खड़क मंगोली में जाकर आपत्ति जताई है। उन्होंने सरकार के खिलाफ तीखा रुख अपनाते हुए कहा कि यह कदम गरीब परिवारों के साथ सरासर अन्याय है।
विज्ञापन



प्रधान रमा ने मौके पर पहुंचकर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनकी पीड़ा सुनी। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार का यह तानाशाही रवैया अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि सरकार तुरंत गरीब परिवारों के मकान तोड़ने की कार्रवाई पर रोक लगाए और किसी को भी बेघर न किया जाए।



रमा ने कहा कि जो कॉलोनियां 50 साल से अधिक पुरानी हैं उन्हें तो सरकार गांव या पिंड घोषित कर देती है लेकिन पंचकूला में उन्हीं कॉलोनियों में गरीबों के मकान तोड़े जा रहे हैं। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पंचकूला में किसी भी कॉलोनी या गरीब परिवार का घर दोबारा तोड़ा गया तो जनता सड़कों पर उतरकर लंबा संघर्ष करेगी। इस दौरान सीटू के नेता आरएस साथी, रणधीर सिंह, वेद प्रकाश, सुरेंद्र, राजेश, दुलारी समेत बड़ी संख्या में प्रभावित परिवारों के सदस्य मौजूद रहे, जिन्होंने अपने टूटे हुए घरों की दर्दभरी कहानी साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें