फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा : भाजपा विधायक बिशंभर वाल्मीकि से सीआईएसएफ जवान ने की बदसलूकी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा के भिवानी जिले के बवानीखेड़ा से भाजपा विधायक बिशंभर वाल्मीकि से मंगलवार को सिविल सचिवालय परिसर में सीआईएसएफ जवान ने बदसलूकी की। जवान की विधायक से पहचान पत्र दिखाने को लेकर गर्मागर्मी हो गई। इस मामले की विधायक ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल, विधानसभा स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता व सीआईएसएफ के उच्च अधिकारियों से शिकायत की है।
विज्ञापन

घटनाक्रम मंगलवार दोपहर बाद का है। विधायक विधानसभा के कार्यों के लिए विधानसभा पहुंचे। उन्हें सीआईएसएफ जवान ने मुख्य सचिवालय के प्रवेश द्वार पर रोक लिया। उनसे पहचान पत्र दिखाने को कहा गया। विधायक ने अपना परिचय देते हुए विधानसभा से मिली झंडी, स्टिकर व सरकार से मिले गनमैन का हवाला दिया। जवान ने कहा कि ये नकली हो सकते हैं, पहचान पत्र दिखाना ही पड़ेगा। विधायक इससे नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि पहचान पत्र भी फर्जी हो सकता है।
सीआईएसएफ जवान अपनी बात पर अड़ा रहा और विधायक को कहा कि बिना पहचान पत्र दिखाए सचिवालय में नहीं जाने दूंगा। इसके बाद विधायक पहचान पत्र दिखाकर सचिवालय गए और अपनी शिकायत मुख्य सचिव से भी दर्ज करवाई। इससे पहले बिशंभर से 2018 में तत्कालीन एचसीएस व वर्तमान में एक आईएएस अधिकारी भी बिशंभर से शराब के नशे में बदसलूकी कर चुके हैं। जिनको सरकार ने निलंबित कर दिया था। पिछली सरकार में सीआईएसएफ जवान उस समय के लाडवा विधायक पवन सैनी से भी दुर्व्यवहार कर चुके हैं। सैनी साइकिल से सचिवालय जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें