फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हालात : आइसोलेशन वार्ड में बिना सुरक्षा उपकरणों के तैनात किए होमगार्ड के जवान, सुरक्षा उपकरण देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। हरियाणा होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन ने होमगार्ड के जवानों को पंचकूला सेक्टर-6 के आइसोलेशन वार्ड में बिना सुरक्षा उपकरणों के तैनात करने पर आपत्ति जताई। इस दौरान उन्होंने मांग की कि या तो जवानों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए उपकरण दिए जाएं या उन्हें अन्य जगहों पर नियुक्त किया जाए।
विज्ञापन

एसोसिएशन का आरोप है कि विभाग की ओर से उन्हें न तो कोई मेडिकल अलाउंस दिया जाता है और न ही यातायात खर्चा। यदि होमगार्ड जवान बीमार हो गया तो उसे विभाग की ओर से इलाज करवाने के लिए कोई आर्थिक सहायता नहीं दी जाती। एसोसिएशन संयोजक संदीप शर्मा ने बताया कि कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने वाले विभाग ने होमगार्ड के 23 जवानों को बिना सुरक्षा उपकरण मुहैया करवाए सेक्टर-6 अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में नियुक्त किया गया है।
एसोसिएशन ने सरकार से मांग की है कि जवानों की ड्यूटी उनके उनके निवास स्थान की नजदीकी जगहों पर लगाई जाए ताकि उनका यातायात का खर्चा बच सके। संयोजक ने कहा कि कुछ विभागीय अधिकारियों के तानाशाही रवैैये के चलते भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें