फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरओबी निर्माण कार्य में देरी से जनता में रोष, विधानसभा स्पीकर, सांसद मेयर से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-19 रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य निर्धारित समय में पूरा न होने से शहरवासियों में रोष है। वह इसके लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और पीडब्ल्यूडी को जिम्मेदार मान रहे हैं। यही कारण है कि शहरवासियों ने इस प्रोजेक्ट में देरी होने की शिकायत हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानंचद गुप्ता, केंद्रीय राज्यमंत्री रतनलाल कटारिया और मेयर कुलभूषण गोयल से की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रोजेक्ट में देरी के चलते उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सेक्टर-19 शहर से पूरी तरह कट गया है। लोगों को छोटे से काम करने के लिए पांच से छह किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। इसे समय और पेट्रोल की बर्बादी हो रही है।
विज्ञापन

सेक्टर-19 निवासी सुभाष पपनेजा ने इसकी शिकायत हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष एवं पंचकूला विधायक ज्ञानचंद गुप्ता, सांसद रतनलाल कटारिया और नगर निगम मेयर कुलभूषण गोयल को भेजकर जल्दी कार्य पूरा करवाने की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि आरओबी के कार्य का शुभारंभ कर विधानसभा अध्यक्ष ने वादा किया था कि यह कार्य एक साल के अंदर पूरा हो जाएगा, लेकिन दो साल से ज्यादा का समय होने जा रहा है, कार्य अधर में ही लटका है। रेलवे का अंडरपास बनकर तैयार हो गया है। अंडरपास के दोनों तरफ कंक्रीट की सड़क बनने में देरी के कारण यह कार्य रुका हुआ है। लेकिन, प्रदेश सरकार के दो विभागों में तालमेल की कमी के कारण यह कार्य दो महीने में भी सिरे चढ़ता नजर नहीं आ रहा है।
पीडब्लूडी के अधिकारी सीवर और पानी की लाइन का हवाला दे रहे हैं कि जब तक एचएसवीपी निशानदेही नहीं करेगा वह कार्य शुरू नहीं करेंगे। समाजसेवी राकेश अग्रवाल और देवराज शर्मा का कहना है कि लोगों की परेशानी को देखकर इस प्रोजेक्ट को जल्द पूरा करवाने की जरूरत है। प्रोजेक्ट के चलते सेक्टर-19 के लोग काफी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि आगजनी जैसी घटना होने पर दमकल विभाग की कोई गाड़ी सेक्टर-19 में नहीं पहुंच सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें