फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज की मनोवृत्ति को बदलने में सिनेमा बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है : डॉक्टर बिंदु शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। राजकीय महाविद्यालय कालका में हिंदी विभाग की ओर से ‘हिंदी सिनेमा और भारतीय समाज का यथार्थ’ विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को हिंदी सिनेमा के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यवाहक प्राचार्य डॉक्टर गुलशन कुमार के नेतृत्व में इसका आयोजन हुआ।
विज्ञापन

बताया गया कि हिंदी सिनेमा भी साहित्य का अंग है। जिस तरह साहित्य समाज का दर्पण और प्रतिबिंब है, इसी तरह हिंदी सिनेमा समाज को दर्शाता है और उस पर प्रभाव भी डालता है। सिनेमा समाज में चल रही घटनाओं को दिखाता है और समाज को बदलने में मदद करता है।
डॉक्टर बिंदु शर्मा ने कहा कि समाज की मनोवृत्ति को बदलने में सिनेमा बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सिनेमा प्रचार का बड़ा सशक्त माध्यम है। किसी संदेश को व्यापक रूप से प्रसारित करने में सिनेमा बड़ा उपयोगी सिद्ध होता है। कार्यक्रम के अंतर्गत महबूब खान की फिल्म ‘मदर इंडिया’ और बासु भट्टाचार्य की फिल्म ‘तीसरी कसम’ की फिल्म समीक्षा प्रतियोगिता भी विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत की गई जिसमें विभिन्न विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन

एमए हिन्दी प्रथम वर्ष की छात्रा कोमल, काजल, आरती और बीए प्रथम वर्ष की छात्रा प्रिया, कशिश, पूनम और मनदीप कौर ने फिल्म समीक्षा प्रस्तुत की। प्रस्तुत कार्यक्रम हिंदी की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. बिंदु शर्मा, प्रोफेसर डॉ. नीरू शर्मा, प्रोफेसर डॉ. कविता, प्रोफेसर डॉ. गीता और प्रोफेसर डॉ. रमाकांत के मार्गदर्शन और दिशा निर्देशन में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें