फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सीआईए-26 ने तस्कर को किया गिरफ्तार, 89 पेटी अवैध शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 ने नाकाबंदी कर शराब की तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव किसरौडा निवादा जिला बिजनौर यूपी के अमन के रूप में हुई है। उससे 89 पेटी शराब बरामद हुई है। सूचना के आधार पर 27 जनवरी की देर रात सीआईए-26 टीम ने घेराबंदी की।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी चंडीगढ़ से शराब लेकर सप्लाई करने का काम करता है। वह पिकअप से अवैध शराब लोड करके रामगढ़, बरवाला होकर उत्तर-प्रदेश जाएगा। सूचना के आधार पर पुलिस ने गांव मदनपुर से रामगढ़ मेन हाईवे पर नाकाबंदी करके पिकअप रोक कर ड्राइवर को काबू किया। इंचार्ज सब इंस्पेक्टर मनदीप ने एक्साइज इंस्पेक्टर राजीव कुमार को सूचना देकर गाड़ी की तलाशी लेने पर शराब बरामद की। सीआईए-26 इंचार्ज मनदीप ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ करने पर लाइसेंस, परमिट पेश नहीं कर सका। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें