फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: क्रिसमस गुजर गया, नहीं चली हॉलिडे स्पेशल टॉय ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोचों की कमी बनी रोड़ा, सैलानी बेसब्री से कर रहे इंतजार
विज्ञापन

कालका रेलवे स्टेशन पर बढ़ी सैलानियों की भीड़
टॉय ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट लंबी, ट्रेनें फुल पैक
नेरो गेज लाइन पर कोचों की कमी से अटकी हॉलिडे स्पेशल ट्रेन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। पहाड़ों की दिलकश वादियों का लुत्फ उठाने के लिए सैलानियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसके चलते कालका रेलवे स्टेशन सैलानियों से गुलजार नजर आ रहा है। बढ़ती भीड़ के कारण कालका-शिमला नेरो गेज रेलमार्ग पर चलने वाली टॉय ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट लगातार लंबी होती जा रही है और अधिकतर ट्रेनें फुल पैक होकर चल रही हैं।
ऐसे में सैलानी हॉलिडे स्पेशल टॉय ट्रेन के संचालन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन नेरो गेज लाइन पर कोचों की कमी इस राह में रोड़ा बनी हुई है। सूत्रों के अनुसार कोच उपलब्ध न होने के कारण इस बार भी हॉलिडे स्पेशल टॉय ट्रेन का संचालन आसान नहीं है और इसके चलने की उम्मीद लगभग खत्म होती नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिसमस भी निकला, नहीं चली हॉलिडे स्पेशल
हर साल क्रिसमस और नए साल के अवसर पर बड़ी संख्या में सैलानी पहाड़ों की रानी शिमला का रुख करते हैं। हालांकि इस बार क्रिसमस निकलने के बावजूद हॉलिडे स्पेशल टॉय ट्रेन का संचालन नहीं हो सका। ऐसे में अब नए साल तक भी इस विशेष ट्रेन के चलने की उम्मीद कम होती जा रही है।

कोट:
हॉलिडे स्पेशल ट्रेन के संचालन के प्रयास किए जा रहे हैं।
— नवीन कुमार, सीनियर डीसीएम, अंबाला मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें