फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंचकूला समेत चार जिलों में स्थापित होंगे चिलिंग प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि डेयरी फेडरेशन प्रदेश में किसानों, पशुपालकों के साथ-साथ आमजन से जुड़ाव के लिए निरंतर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की आम बजट में की गई घोषणाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। डेयरी फेडरेशन करनाल, पानीपत, पंचकूला और चरखी दादरी में जिला स्तर पर चिलिंग प्लांट स्थापित करेगा।
विज्ञापन




कैबिनेट मंत्री मंगलवार को हरियाणा डेयरी विकास सहकारी प्रसंघ लिमिटेड के नवनियुक्त चेयरमैन आर अवतार गर्ग को पदभार ग्रहण करवाने सहकारिता भवन के कार्यालय पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए इस बार 58 प्रतिशत अधिक बजट आबंटित किया गया है। इससे सहकारिता क्षेत्र के सभी निगम, फेडरेशनों से जुड़ी योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में चिलिंग प्लांट स्थापित किए जाएंगे। इसमें अगले दो महीने में भिवानी के सलेमपुर और सिरसा के डबवाली में चिलिंग प्लांट स्थापित किए जाएंगे। जबकि नूंह का चिलिंग प्लांट भी जल्द तैयार हो रहा है। सिरसा में पीपीपी मोड़ पर किन्नू जूस प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित करने को लेकर स्टोकहोल्डर्स, बागवानी विभाग, कृषि विभाग के अधिकारियों की बैठक हो चुकी है।
प्लांट की व्यवहारिकता के साथ-साथ उसे स्थापित करने के लिए जमीन तलाशी जा रही है। खण्ड में ब्लाक मिल्क कूलर (बीएमसी) स्थापित किए जाएंगे, इसके लिए प्रदेश में 45 खंडों को चिन्हित किया गया है। इसी प्रकार 350 नए वीटा बूथों को स्थापित करने की घोषणा पर भी काम किया जा रहा है। अभी 20 वीटा बूथ स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है, जिसे तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। इस अवसर पर डेयरी फेडरेशन के एमडी रोहित यादव व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें