चंडीगढ़। पंजाब सरकार तमिलनाडु से प्रेरित होकर प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में बच्चोंं को सुबह राश्ते में दूध और केला देने तैयारी कर रही है। इस संबंध में प्रस्ताव तैयार किया गया है जो उच्च अधिकारियों के पास मंजूरी के लिए विचारधीन है।
इस योजना से राज्य के 19,640 सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे करीब 18 लाख बच्चों को लाभ होगा जिन्हें रोजाना 150 ग्राम दूध और एक केला दिया जाएगा। मिड डे मील के अतिरिक्त यह योजना शुरू की जाएगी। राज्य में इस समय लगभग 1.60 लाख बच्चे बाल वाटिकाओं, 10.8 लाख बच्चे प्राथमिक कक्षाओं में पढ़ रहे हैं। सीएम भगवंत मान ने अगस्त में चेन्नई का दौरा किया था जिसके बाद ही इस योजना को पंजाब में लागू करने की भी चर्चा चल रही थी।