फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैलेंट हंट में बच्चों ने किया डांस, मस्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। कोविड 19 के दौर में लंबे समय के बाद सेक्टर -1 कॉलेज विद्यार्थियों की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गुलजार रहा। मौका था कॉलेज के युवा और सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित दो दिवसीय वार्षिक टैलेंट हंट कार्यक्रम का।
विज्ञापन

कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अर्चना मिश्रा ने टैलेंट हंट में भाग ले रहे विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सेक्टर -1 कॉलेज विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है। उन्होंने पढ़ाई के साथ ही कॉलेज में आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए विद्यार्थियों की सराहना की।
टैलेंट हंट कार्यक्रम के पहले दिन विद्यार्थियों ने कविता पाठ, भाषण, प्रश्नोत्तरी और ताल्कालिक भाषण जैसी प्रतियोगिताओं में अपने कौशल का प्रदर्शन किया। वहीं कार्यक्रम का दूसरा दिन सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं को समर्पित रहा। कार्यक्रम के दूसरे दिन विद्यार्थियों ने संगीत वादन, गायन सहित नृत्य, एवं अभिनय की विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर जमकर तालियां बटोरी।
विज्ञापन

संगीत वादन में शुभम अव्वल
संगीत वादन में शुभम अव्वल रहें वहीं शकील और अंशुमान को क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान मिला। गायन प्रतियोगिता में दीक्षिता प्रथम स्थान पर रहीं। जबकि मिमिक्री में शुभम को पहला स्थान मिला। कार्यक्रम के अंत में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा कल्याण विभाग द्वारा विजेता छात्रों को पुरस्कार राशि से पुरस्कृत किया गया। टैलेंट हंट के विजेता विद्यार्थी आगामी 16 से 18 फरवरी को गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज लबाना, अंबाला में आयोजित होने वाले जोनल युवा उत्सव में भाग लेंगे।
टैलेंट हंट कार्यक्रम के आयोजन में पूनम, तराना, सीमा, अनीता हुड्डा, विनीता चौधरी, सहित जय नारायण का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में कॉलेज के विद्यार्थियों, कर्मचारियों समेत प्राध्यापकगण भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें