पंचकूला। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बच्चों को दी जाने वाली विटामिन ए की दवाइयां नहीं मिल रही हैं। यह दवा नौ माह से पांच साल के बच्चों को दी जाती है। हर महीने दवा स्वास्थ्य विभाग की ओर से पंचकूला, कालका, पिंजौर, बरवाला, मोरनी और रायपुररानी में दी जाती है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से महानिदेशक कार्यालय को इसकी मांग भी भेजी जा चुकी है।
पंचकूला जिले में करीब 18 हजार बच्चे हैं। इसमें पहली से पांचवीं के दस हजार बच्चे हैं। सिविल अस्पताल के पीएमओ डॉ. आरएस चौहान ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक को इसकी जानकारी भेजी गई है। दवा आते ही सभी बच्चोंं को उपलब्ध कराई जाएगी।