फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बच्चा बेचने व गोद लेने वालों पर तस्करी का केस, तीन गिरफ्तार

Sat, 25 Oct 2025 09:53 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मानसा। चिट्टे के लिए 6 महीने के बच्चे को एक लाख 80 हजार रुपये में बेचने व खरीदने वाले दंपती पर थाना बरेटा की पुलिस ने बच्चा तस्करी की धारा में मामला दर्ज कर तीन लोगाें को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें बच्चा बेचने वाले दंपती संदीप सिंह, गुरमन कौर और बच्चा खरीदने वाला संजू शामिल है। आरती की गिरफ्तारी होनी बाकी है। थाना इंचार्ज बलदेव सिंह ने बताया कि यह मामला बच्चे की मौसी रितु वर्मा की शिकायत पर दर्ज किया गया है। इन सभी से पूछताछ की जाएगी और उसके बाद ही अगली कार्रवाई हगेगी। फिलहाल बच्चे को अनाथ आश्रम नथाना भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि बच्चा गोद लेने वाले दंपती ने कानूनी प्रक्रिया का पूरी तरह पालन नहीं किया। इस मामले में आरती की भूमिका की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गांव अकबरपुर के दंपती संदीप व गुरमन कौर ने कहा था कि उन्होंने गांव के संजू व आरती को अपना बच्चा एक लाख 80 हजार रुपये में बेच दिया है जबकि उन्होंने गोद लेने की बात कही थी। पुलिस ने जांच में पाया कि बच्चे को गोद लेने के लिए कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। वहीं बच्चे की मौसी ने आरोप लगाया कि संजू व आरती ने संदीप की व गुरमन की मजबूरी का फायदा उठाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें