फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मुख्यमंत्री 13 मार्च को पंचकूला में करेंगे वसंत उत्सव का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण (पीएमडीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के. मकरंद पांडुरंग ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सेक्टर-5 स्थित टाउन पार्क में 13 से 15 मार्च तक होने वाले वसंत उत्सव 2026 की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों को उत्सव के सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में उपायुक्त सतपाल शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सीईओ ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 13 मार्च को वसंत उत्सव का शुभारंभ करेंगे, जबकि समापन समारोह में 15 मार्च को हरियाणा के मुख्य सचिव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वसंत उत्सव के तीनों दिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सीईओ ने अधिकारियों से अपेक्षाएं जताते हुए कहा कि उत्सव में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। पीएमडीए की ओर से अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी को इस उत्सव का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

विभिन्न प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक गतिविधियां
वसंत उत्सव-2026 के दौरान कई रोचक प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। 13 मार्च को रंगोली, पेंटिंग, फेस पेंटिंग, टेक्सटाइल कार्टोग्राफी, टैटू पेंटिंग, और एनवायरमेंटल क्विज प्रतियोगिता होगी। 14 मार्च को मेहंदी, मोनो एक्टिंग, हास्य कवि सम्मेलन, फैंसी ड्रेस, और डुएट डांस प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 15 मार्च को बेबी शो, फैशन शो, पॉट पेंटिंग, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, सेल्फी प्रतियोगिता, सोलो सिंगिंग और फोक डांस प्रतियोगिता होंगे। तीनों दिन सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया जाएगा और विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें