फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की गो ग्लोबल पहल को नई उड़ान

विज्ञापन
विज्ञापन
एमडीएच के साथ समझौते के बाद हरियाणा के किसान अब अफ्रीकी देशों में भी मसाला फसलों की खेती और कारोबार कर सकेंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोरनी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने के लिए राज्य की ‘गो ग्लोबल’ पहल को नई गति दी है। पंचकूला के मोरनी में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में देश की प्रतिष्ठित मसाला कंपनी एमडीएच और राज्य के छह किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के बीच महत्वपूर्ण समझौता (एमओयू) हुआ। इस पहल का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना, कृषि क्षेत्र में नए अवसर सृजित करना और उन्हें अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ना है।
समझौते के तहत मोरनी क्षेत्र में अदरक, हल्दी और मिर्च जैसी मसाला फसलों की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। एमडीएच किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन, गुणवत्तापूर्ण उत्पादन, विपणन और खरीद संबंधी सहयोग प्रदान करेगी। कीटनाशक-मुक्त और टिकाऊ खेती को प्रोत्साहित करते हुए किसानों से सीधे खरीद की व्यवस्था मजबूत की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप है और राज्य सरकार किसानों को केवल पारंपरिक खेती तक सीमित नहीं रखना चाहती। इसका लक्ष्य उन्हें कृषि उद्यमिता, मूल्य संवर्धन और अंतरराष्ट्रीय व्यापार से जोड़कर आत्मनिर्भर एवं समृद्ध बनाना है। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती अपनाने वाले किसानों को नुकसान की स्थिति में भरपाई की जाएगी और उनके उत्पादों का मूल्य बाजार भाव से 10 प्रतिशत अधिक मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि समझौते के तहत हरियाणा के एफपीओ तंजानिया, केन्या और अन्य अफ्रीकी देशों में कृषि और व्यापार के अवसरों का लाभ उठा सकेंगे। भविष्य में यदि किसान इन देशों में मसाला फसलों की खेती करते हैं, तो एमडीएच वहां से भी उत्पाद खरीदने के लिए इच्छुक रहेगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, अतिरिक्त मुख्य सचिव विजेंद्र कुमार, विदेश सहयोग विभाग की प्रधान सचिव अमनीत पी. कुमार, बागवानी विभागाध्यक्ष अर्जुन सैनी, उपायुक्त सतपाल शर्मा, पुलिस उपायुक्त सृष्टि गुप्ता सहित प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें