पंचकूला। सेक्टर 2 श्री राम मंदिर में आचार्य राजेंद्र पांडे द्वारा श्री राम कथा एवं हनुमंत यज्ञ का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया जिसमें अग्रवाल सभा के प्रधान जगमोहन गर्ग अपनी पूरी टीम के साथ पहुंचे और उन्होंने हनुमंत यज्ञ में हिस्सा लिया और आरती भी की इसके पश्चात श्री राम मंदिर के प्रधान पवन कुमार मित्तल सेक्टरी यशपाल गोयल अग्रवाल सभा के प्रधान जगमोहन गर्ग, देशराज सिंगल राकेश गोयल ओम प्रकाश अरोड़ा विजय अग्रवाल को सम्मानित किया इसके पश्चात महा आरती की और आशीर्वाद लिया।