फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मुख्यमंत्री ने शुभकरण के परिवार को सौंपा एक करोड़ का चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसानों के साथ किया अपना वादा मंगलवार को पूरा कर दिया। उन्होंने मृतक किसान शुभकरण सिंह के परिवार को किसान नेताओं की उपस्थिति में वित्तीय सहायता के तौर पर एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा। साथ ही बहन को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र भी सौंपा। किसान आंदोलन के दौरान खनौरी बाॅर्डर पर पुलिस के साथ झड़प में शुभकरण की मौत हो गई थी। चेक और नियुक्ति पत्र सौंपने के बाद मुख्यमंत्री मान ने कहा कि राज्य सरकार अन्नदाता की भलाई के लिए वचनबद्ध है। युवा किसान शुभकरण सिंह ने सरहद में गोलीबारी के दौरान शहादत प्राप्त की। दिल दहलाने वाली इस घटना ने सभी पंजाबियों के मन को गहरी ठेस पहुंचाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शुभकरण सिंह की शहादत परिवार के लिए न पूरी की जाने वाली कमी है, जिसकी किसी भी कीमत पर भरपाई नहीं की जा सकती।
विज्ञापन

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि एक करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता और परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी देना संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार का विनम्र प्रयास है। युवा किसान ने देश के किसानों के लिए बड़ा बलिदान दिया है, जिस कारण परिवार की मदद करना सरकार अपना कर्तव्य समझती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के किसानों की सख्त मेहनत से भारत अनाज पक्ष से आत्मनिर्भर बना है, जिस कारण देशवासी किसानों के ऋणी हैं। उन्होंने दुख व्यक्त किया कि अपने सीमित प्राकृतिक साधनों के बावजूद राज्य के किसानों ने देश के लिए अनाज पैदा करने के लिए खेतों में पसीना बहाया और यहां तक कि इसकी खातिर किसानों ने पानी को भी दाव पर लगा दिया। राज्य सरकार का फर्ज बनता है कि इस मुश्किल घड़ी में किसानों और उनके परिवारों का साथ दिया जाए और राज्य सरकार इस संबंध में सख्त प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें