संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-3 ताऊ देवी लाल स्टेडियम में चल रहे इंडो ऑसी फ्रेंडशिप कप क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में प्रीमियम ऑसी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। रेड बैक्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 120 रन बनाए। वहीं, प्रीमियम ऑसी ने चार विकेट खोकर 122 रन बनाकर मैच को छह विकेट से जीत लिया।
प्रीमियम ऑसी टीम के बल्लेबाज हर्षदीप ने 59 गेंदों में नाबाद 68 रन बनाए। अर्शनूर सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 25 रन देकर चार विकेट हासिल किए। मैन ऑफ द मैच प्रीमियम ऑसी टीम के बल्लेबाज हर्षदीप को चुना गया। टूर्नामेंट की विजेता टीम प्रीमियम ऑसी को आयोजकों द्वारा डेढ़ लाख रुपये इनाम राशि दी गई। रेड बैक्स की टीम को 75 हजार रुपये दिए गए। टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।