फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अमरावती एनक्लेव में धूमधाम से मनाया छठ पूजा पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मेयर कुलभूषण गोयल रहे मुख्य अतिथि, आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालु
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। अमरावती एनक्लेव में छठ पूजा पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में पंचकूला के पूर्व मेयर कुलभूषण गोयल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में अमरावती एनक्लेव, डीएलएफ और पिंजौर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा।
कुलभूषण गोयल ने कहा कि छठ पूजा आस्था, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और लोक संस्कृति का प्रतीक है। यह पर्व हमें सूर्य देव और प्रकृति के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ परिवार और समाज को एकजुट रहने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर कुलभूषण गोयल और उनकी धर्मपत्नी अंजू गोयल ने श्रद्धालुओं को छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं और सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पर्व मनाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें