फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ महापर्व का समापन: पंचकूला के घाटों पर गूंजे ‘छठ मैया की जय’ के जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। चार दिनों तक चले लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा का समापन मंगलवार को पंचकूला में हर्षोल्लास और श्रद्धा के माहौल में हुआ। शहर के विभिन्न घाटों, तालाबों और सोसायटी परिसरों में महिलाओं ने परिवार सहित उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर भगवान भास्कर और छठी मैया से सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से ही घाटों पर पारंपरिक गीतों की गूंज रही। महिलाएं साड़ी में पारंपरिक परिधान पहने, सिर पर फल-सूप लेकर घाटों तक पहुंचीं। पूजा के दौरान व्रती महिलाओं ने कठिन निर्जला व्रत रखते हुए अस्ताचल और उदयाचल सूर्य को अर्घ्य दिया।
विज्ञापन

सेक्टर-19 सेक्टर-21 और अभयपुर के छठ घाटों को दीपों और रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया। प्रशासन और स्थानीय संगठनों की ओर से सुरक्षा व स्वच्छता के विशेष प्रबंध किए गए। स्थानीय निवासी अनु यादव अभयपुर ने बताया कि छठ मैया की कृपा से घर में सुख-शांति बनी रहती है। हर साल हम परिवार के साथ इस पर्व को पूरे मन से मनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें