फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरीः नए नियमों के साथ कल से खुल जाएगा छतबीड़ जू, परिवार संग जाएं और लुत्फ उठाएं

Wed, 14 Oct 2020 12:02 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, जीरकपुर
विज्ञापन
छतबीड़ जू - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लॉकडाउन के बाद एक बार फिर से जीरकपुर के छत गांव स्थित छतबीड़ जू में आप जानवरों को देख सकेंगे। छतबीड़ जू को नए नियमों के साथ 15 अक्तूबर से खोला जाएगा। छतबीड़ जू प्रबंधन द्वारा कोरोना के सारे मानकों का ध्यान रखते हुए जू को खोला जाएगा। इसमें अब ई टिकट के माध्यम से ही प्रवेश मिलेगा और ज्यादा लोग एक जगह पर खड़े नहीं हो पाएंगे।
विज्ञापन


यहां लोग दिलनूर, अमर और अर्जुन के दीदार कर सकेंगे। यह तीनों छतबीड़ जू में दीया और अमन के शावक हैं। इन शावकों को यह नाम पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक ऑनलाइन सेरेमनी के दौरान दिए थे। टाइगर शावकों में फीमेल टाइग्रेस का नाम सीएम ने दिलनूर रखा, जबकि अन्य दो टाइगर शावकों का नाम अमर और अर्जुन रखा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें