फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

दरवाजे पर दस्तक हो तो चेक करें कौन है

Tue, 13 Jun 2017 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
crime news
आपके घर की कॉलिंग बेल बजे तो बाहर निकलने से पहले एक बार जरूर देखें कि बाहर कौन है। ऐसे में अपराधियों से सेक्टर के बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को महफूज रखने के लिए पुलिस और रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने बैठक की।


इसमें हाल में हुई घटनाओं पर चर्चा के साथ इनसे निपटने के लिए दोनों पक्षों ने एक दूसरे को सुझाव दिए। पंजाब सीमा से लगते सेक्टर-21 पार्ट-3 में बच्चों को अगवा करने की दो वारदात से दहशतजदा लोगों की मांग पर पुलिस के साथ उनकी बैठक हुई। बैठक में पुलिस कर्मियों ने रेजिडेंट्स को बताया कि ऐसी किसी भी वारदात की आशंका होते ही पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दें। ताकि अपराधियों पर नजर रखी जा सके। इस मौके पर पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने का सुझाव दिया। दूसरी तरफ सीसीटीवी कैमरों का फोकस भी इस तरह से करने को कहा गया कि अपराधियों के चेहरे साफ नजर आ सकें।

रेजिडेंट अनीष ने बताया कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस की गश्त बढ़ाने की मांग की गई। रेजिडेंट्स भी पुलिस को हरसंभव सहयोग करने के लिए तैयार हैं। बैठक के दौरान आपस में नंबरों का आदान प्रदान भी किया गया। रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन, सेक्टर-21, पार्ट-थ्री के जनरल सेक्रेटरी नेवी से रिटायर्ड कमांडर जेपी सिंह ने कहा कि चूंकि यह क्षेत्र सुदूर है और सुनसान रहता है, इसलिए पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की गई है। उन्होंने बताया कि इससे पहले हुई दोनों घटनाओं के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। लेकिन चेहरे पर अगर कपड़ा बंधा हो तो अपराधी की पहचान मुश्किल हो जाती है।


आरडब्ल्यूए प्रेसीडेंट डॉ. आरके मलिक ने बताया कि बाइक पर आए अपराधियों ने पिछले सप्ताह ही एक बच्चे को अगवा करने की कोशिश हुई थी। लेकिन भनक मिलते ही सतर्कता से बच्चे को बचा लिया गया। आम लोगों को इस बारे में लोगों को और सतर्क करने के लिए व्हाट्स एप ग्रुप के जरिये भी संदेश प्रसारित किया गया है। ताकि किसी अनहोनी की आशंका को टाला जा सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें