फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी : अमित शाह का ओएसडी बताकर पेट्रोल पंप आवंटन कराने के नाम पर 57.17 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का ओएसडी बताकर पेट्रोल पंप आवंटित करवाने के नाम पर कालका निवासी से 57.17 लाख रुपये ठगने का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। शिकायतकर्ता शमित कुमार निवासी कालका ने बताया कि उसके दोस्त ने 2020 में उसकी मुलाकात अमित चौधरी निवासी अमरावती एनक्लेव पंचकूला और हाल निवासी छावड़ी मोहल्ला नाथुपुर गुरुग्राम से करवाई। अमित चौधरी ने खुद को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का ओएसडी बताकर कहा कि उसकी केंद्रीय मंत्री मंडल में अच्छी पहचान है। उसने कई बेरोजगार लोगों की पक्की नौकरी लगवाने के साथ-साथ कई लोगों को पेट्रोल पंप भी दिलवाए हैं।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी ने बताया कि एचएमटी पिंजौर में स्थित एचपी का पेट्रोल पंप नहीं चल रहा है। उसे वही पेट्रोल पंप दिलवा सकता है। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी ने उससे पेट्रोल पंप दिलवाने के लिए 70 लाख रुपये की मांग की। इसमें से आरोपी ने 60 लाख रुपये पहले और 10 लाख रुपये काम होने के बाद देने की बात कही। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने 20 लाख रुपये आरोपी के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफर करवाए। इसके बाद आरोपी ने कहा कि पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री से बात हो चुकी है। जल्दी ही एचएमटी वाला एचपी का पेट्रोल पंप उसके नाम आवंटित करवा देंगे। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने आरोपी को 49.17 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से जबकि 10 लाख रुपये नकद दिए।
इसके बाद पेट्रोल पंप आवंटन की बात करने पर आरोपी कोई न कोई कारण बताकर टालमटोल करता रहा। शिकायतकर्ता ने बताया कि साल 2020 के जून माह में आरोपी ने व्हाट्सअप से नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट भेजे, उस पर लिखा था कि अक्तूबर माह में पेट्रोल पंप का कब्जा उसको मिल जाएगा। जब उसने अपने स्तर पर एचपी पट्रोल पंप के अधिकारियों से आवंटन की पुष्टि की तो पता चला की उसके नाम कोई आवंटन नहीं किया गया है। जब उसने नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट दिखाया तो उक्त सर्टिफिकेट झूठा और बेबुनियाद पाया गया। शिकायतकर्ता ने जब आरोपी से पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने उसे चेक दिया जो कि बाउंस हो गया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उसने अपना पैसा वापस मांगा तो आरोपी ने उसे धमकाया और जान से मारने की धमकी दी। कालका प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी अमित चौधरी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें