संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। लकड़ी कारोबारी के साथ पिंजौर निवासी व्यवसायी द्वारा 20.06 लाख की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पिंजौर थाना पुलिस ने नारायणगढ़ निवासी लखविंदर सिंह की शिकायत पर किशोर प्रसाद, हरि और दीपक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, लखविंदर ने दी शिकायत में बताया कि वे पुरानी लकड़ी की खरीद-फरोख्त का काम करते हैं।
शिकायतकर्ता ने किशोर प्रसाद के मंडावाला स्टोर से पुरानी लकड़ी खरीदने के लिए उन्हें 41.26 लाख रुपये अगस्त 2023 में अदा किए। रुपये मिलने के बाद आरोपी ने 21.20 लाख रुपये की पुरानी लकड़ी शिकायतकर्ता को भिजवा दी। 20.06 लाख रुपये की लकड़ी आरोपी ने नहीं भिजवाया। उसके बाद अगस्त माह में पिंजौर के मढ़ावाला स्थित अपना स्टोर बंद कर आरोपी बिहार चला गया। आरोपी मूल रूप से बिहार के सारण जिला निवासी है। इसकेे बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई।