फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: विदेश भेजने के नाम पर ठगे 18 लाख रुपये, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। बेटे को विदेश भेजने के नाम पर 18 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। गांव भैंसा टिब्बा निवासी धर्मपाल की शिकायत पर एमडीसी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जिला रामपुर यूपी निवासी जगजीत सिंह और कृपाल सिंह ने वीजा एजेंट बनकर बेटे को विदेश भेजने और वीजा देने के नाम पर रुपये लिए थे।
विज्ञापन

पैसा वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने लगे थे। धर्मपाल ने बताया कि बेटा अचरन सिंह विदेश जाना चाहता था। बेटे के कहने पर 7,80,000 रुपये कैश दिए थे। इसके अलावा छह बार में ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर किए थे। छह माह बीतने के बाद भी वर्क परमिट और वीजा नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें