फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: हत्या में बेटे का नाम आने का आरोप लगाकर पिता से पुलिस अधिकारी बनकर ठग लिए पांच लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-16 से गुरुग्राम गए बेटों को फर्जी इंस्पेक्टर बनकर साइबर ठगों ने मर्डर करने और बंदूक मिलने की बात बताकर पिता से साढ़े पांच लाख की ठगी की है। साइबर पोर्टल पर दी गई शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक अनिल कुमार सहगल निवासी सेक्टर-16 ने बताया कि वह ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी से सेवानिवृत्त हैं। उनका बेटा हितेश सहगल 21 अक्तूबर की सुबह 4.30 बजे गुरुग्राम गया। उसी दिन सुबह 10.47 बजे उनके पास व्हाट्सएप फोन आया। आरोपी ने स्वयं को बरहेड़ी पुलिस स्टेशन का एएसआई इंद्रप्रीत सिंह बताकर कहा कि आप घर से बाहर आ जाओ। आप से बहुत जरूरी बात करनी है। अनिल कुमार सहगल फर्जी एएसआई के झांसे में आ गया। इसके बाद वह घर से बाहर निकल आया। फर्जी इंस्पेक्टर इंद्रप्रीत सिंह ने उनको बताया कि पंजाब में मर्डर हुआ है। हितेश सहगल का मर्डर में नाम आया है। पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया है। उसने कहा कि मुझे पता है कि आपका लड़का बेकसूर है। उसके पास से पिस्तौल मिली है।
विज्ञापन

हितेश सहगल के साथ दो अन्य लड़कों को भी गिरफ्तार किया गया है। उसने चाय-पानी के नाम पर 1.80 लाख रुपये देने पर उसके बेटे को छोड़ने का आश्वासन दिया। इसके बाद उसने कॉल बंद नहीं करने का निर्देश दिया। इसके बाद अनिल कुमार ने अपने पंजाब एंड सिंध बैंक के खाते से डेढ़ लाख रुपये भेज दिए। इसके बाद पंजाब नेशनल बैंक के माध्यम से तीस हजार रुपये भिजवाए। इसके बाद फर्जी इंस्पेक्टर ने अनिल कुमार सहगल को फिर से झांसे में लेकर कहा कि हितेश सहगल के साथ जो दो लड़के पकड़े हैं। उनका वकील आया है। वह कह रहा है कि हितेश को छोड़ने के लिए पांच लाख रुपये देने होंगे।
विज्ञापन

पिता अनिल कुमार सहगल ने एसबीआई के खाते से 2.10 लाख रुपये और दे दिए। इसके बाद लोगों से लेकर 60 हजार रुपये और भेज दिए। उन्होंने बताया कि श्रवण नाम के अकाउंट में उन्होंने पांच लाख रुपये भेज दिए। पैसे भेजने के बाद फर्जी इंस्पेक्टर ने कहा कि अब आप अपना फोन बंद कर लो। इस पर उन्होंने अपना फोन बंद कर लिया। गुरुग्राम पहुंचने के बाद जब बेटे हितेश सहगल ने फोन किया तो उन्हें पता चला कि उनके साथ फ्रॉड हुआ है। इस पर उन्होंने पुलिस को साइबर पोर्टल पर शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर थाना प्रभारी मुनीष शर्मा ने बताया कि मामले की जांच जारी है। इसमें पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें