चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) की सभी सर्विसेज के लिए ऑनलाइन पेमेंट करने पर अब पेमेंट रसीद को डाउनलोड करने का भी विकल्प मिलेगा। सप्ताह के अंदर ही ऑनलाइन पेमेंट करने पर इसका विकल्प मिलना शुरू हो जाएगा। बोर्ड ने हाल ही में ऑनलाइन नीड बेस चेंज के लिए अप्लाई करने और पेमेंट करने की सुविधा दे दी है। कॉर्मिशयल प्रॉपर्टी के लिए ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा दी गई है, जबकि रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी के लिए फिलहाल बोर्ड काम कर रहा है, जिसे भी जल्द ही लागू कर दिया जाएगा।
अलॉटी नीड बेस चेंज और कॉर्मिशयल प्रॉपर्टी के लिए ऑनलाइन पेमेंट की ऑप्शन देने के बाद इस सुविधा को देने की मांग कर रहे थे। अलॉटियों की अपील थी कि ऑनलाइन उनके पास पेमेंट को लेकर कोई रसीद आदि नहीं रहता है, इसलिए वह रसीद की भी सुविधा देने की मांग कर रहे थे, जिसे बोर्ड ने मान लिया। गौरतलब है कि अलॉटी अब अपने घरों में किए बदलावों को बोर्ड द्वारा तय नियमों के तहत आसानी से नियमित करवा सकते हैं।
हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) ने नीड बेस्ड चेंज के लिए ऑनलाइन सिस्टम शुरू कर दिया है। बोर्ड ने रजिस्टर्ड स्ट्रक्चरल इंजीनियर की लिस्ट और स्टेबिलिटी प्रोफार्मा को भी ऑनलाइन कर दिया है। पुराने सिस्टम के तहत अलॉटियों को बोर्ड कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं, लेकिन नये सिस्टम से इसमें समय भी कम लगेगा और अलॉटियों की परेशानी भी कम होगी। वह ऑनलाइन ही कहीं से भी इसके लिए अप्लाई कर सकेंगे। बोर्ड ने रजिस्टर्ड स्ट्रक्चरल इंजीनियर, स्टेबिलिटी प्रोफार्मा, बिल्डिंग प्लान, नीड बेस चेंज प्रस्ताव और सेल्फ सर्टिफिकेशन के लिए पैनल आर्किटेक्ट की लिस्ट भी वेबसाइट पर डाल दी है।