फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगढ़ द फोर्ट के पास से चोरी किया गया ट्रक ट्राला बरामद।

विज्ञापन
डिटेक्टिव स्टाफ द्वारा काबू किए चोर व ट्रक ट्राला। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
डिटेक्टिव स्टाफ सेक्टर-25 की टीम ने सोमवार रात को रामगढ़ द फोर्ट के पास से चोरी हुए एक ट्रक को चोर सहित काबू करने में सफलता हासिल की है। डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने आरोपी हरि कुमार पुत्र रमेश चंद, वासी मकान नंबर-222, मुबारिकपुर तहसील डेराबस्सी जिला मोहाली पंजाब को गिरफ्तार कर एचपी नंबर के ट्रक को बरामद किया है। दरअसल, बीती 9 सितंबर को रामगढ़ निवासी मोहन लाल ने रामगढ़ चौकी में ट्राला चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। बताया कि वह किराए पर ट्राला चलाता है और रामगढ़ में किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रहता है। आठ सितंबर की शाम करीब चार बजे रामगढ़ किले के पास ट्राले को पार्क कर वह घर चला गया था। अगली सुबह लौटा तो ट्राले को गायब पाया। शिकायत पर थाना चंडीमंदिर में केस दर्ज किया गया। फिर डिटेक्टिव स्टाफ ने मामले में आरोपी हरि कुमार को अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर आगामी पूछताछ के लिए कोर्ट से रिमांड मांगा है। जहां पर अदालत ने आरोपी के एक दिन के रिमांड की मंजूरी दी।

डिटेक्टिव स्टाफ द्वारा काबू किए चोर व ट्रक ट्राला।- फोटो : PKL OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें