फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सेक्टर-6 सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में अव्यवस्था, रास्तों पर लगाए बेड

विज्ञापन
विज्ञापन
पेंटिंग कार्य के चलते वार्ड खाली, मरीजों को नहीं मिला बेड
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में बुधवार को पेंटिंग कार्य के चलते अव्यवस्था का माहौल रहा, जिससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोक निर्माण विभाग द्वारा चल रहे कार्य के कारण इमरजेंसी में बेड उपलब्ध नहीं हो सके और मरीजों को स्ट्रेचर व बाहर रखे बेड पर इंतजार करना पड़ा।
अस्पताल में रोजाना सैकड़ों मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। पेंटिंग कार्य को जल्द पूरा करने के प्रयास में बर्न वार्ड, ट्रामा वार्ड, ग्रीन एरिया और डॉक्टरों के कमरे खाली कराए गए। डॉक्टरों ने रेड एरिया में बैठकर मरीजों का उपचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों को अन्य वार्डों में शिफ्ट किया गया, लेकिन पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण परेशानी बनी रही। मौलीजागरा निवासी मीना देवी और सुनीता ने बताया कि मरीजों को स्ट्रेचर पर ही रखना पड़ा। वहीं बरवाला निवासी सुरेश कुमार ने कहा कि भीड़ के कारण हालात और खराब हो गए।
लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन आशीष चौहान ने बताया कि पेंटिंग का काम जल्द पूरा कर लिया जाएगा और इसे उसी दिन समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

कोट
मरीजों का इलाज लगातार जारी है। काम को एक दिन में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं और मरीजों को अन्य वार्डों में शिफ्ट किया गया है।
-डॉ. आरएस चौहान, पीएमओ, सिविल अस्पताल सेक्टर-6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें