फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सेक्टर-6 में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व महापौर कुलभूषण गोयल ने परिवार के साथ की गणेश प्रतिमा की स्थापना, 16 सितंबर को होगा विसर्जन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। गणेश चतुर्थी के अवसर पर पंचकूला के सेक्टर-6 में गणेश महोत्सव धूमधाम से शुरू हुआ। पूर्व महापौर कुलभूषण गोयल की ओर से आयोजित महोत्सव में सोमवार को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। शाम को हुई भजन संध्या में श्रद्धालु भजनों पर झूमते रहे और गणपति बप्पा के जयकारे गूंजते रहे। महोत्सव का समापन 16 सितंबर को गणेश प्रतिमा के विसर्जन के साथ होगा।
विज्ञापन

प्रतिमा स्थापना के दौरान कुलभूषण गोयल ने अपनी धर्मपत्नी अंजु गोयल, बेटे मयंक, पुत्रवधू नेहा और पौत्र भाविक के साथ गणेश जी की पूजा-अर्चना की। इसके बाद शाम को भजन संध्या का आयोजन किया गया। सुषमा शर्मा ने भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में पहुंचे और भगवान श्री गणेश के चरणों में शीश नवाया।
विज्ञापन


15 सितंबर को सुंदरकांड, 16 को विसर्जन
15 सितंबर: सुबह 10 बजे गणेश पूजा के बाद सुंदरकांड पाठ होगा। शाम को प्रसिद्ध गायक प्रदीप जी भजन संध्या प्रस्तुत करेंगे।
16 सितंबर: सुबह 10 बजे गणेश पूजा, दोपहर 1 बजे प्रसाद वितरण और शाम 4:30 बजे गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें