फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: चंडीमाता क्लब ने डोमिनेटर्स को चार विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
एपीसीएल सीजन-2 में लिविंगस्टोन लेवी का ऑलराउंड प्रदर्शन, 44 रन बनाने के साथ झटके तीन विकेट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित एपीसीएल सीजन-2 टूर्नामेंट में चंडीमाता क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द डोमिनेटर्स टीम को चार विकेट से हरा दिया। मुकाबले में लिविंगस्टोन लेवी ने ऑलराउंड खेल दिखाते हुए बल्ले और गेंद दोनों से टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
टूर्नामेंट का आयोजन पुलकित गर्ग और अभय जायसवाल की ओर से किया जा रहा है। मुकाबले में डोमिनेटर्स टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की, लेकिन लगातार विकेट गिरने से टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी। डोमिनेटर्स की पूरी टीम 19.5 ओवर में 134 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन

टीम की ओर से महेंद्र सिंह ने 29 गेंदों में 43 रन की पारी खेली, जिसमें छह चौके और एक छक्का शामिल रहा। दिलप्रीत ने भी 39 रन बनाकर टीम को संभालने का प्रयास किया।
चंडीमाता क्रिकेट क्लब की ओर से लिविंगस्टोन लेवी और रमन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट हासिल किए। अमरिक ने भी दो विकेट लेकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
135 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंडीमाता क्रिकेट क्लब की टीम ने आक्रामक शुरुआत की। लिविंगस्टोन लेवी ने 27 गेंदों में 44 रन की तेज पारी खेली, जिसमें सात चौके और एक छक्का शामिल रहा। कप्तान आप्पू जग्गी और हिमांशु ने भी जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन

डोमिनेटर्स की ओर से गुरप्रीत सिंह ने दो विकेट लिए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए लिविंगस्टोन लेवी को मैन ऑफ द मैच सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें