फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: दो साल से टूटा पड़ा बिजली का खंभा, हादसे का डर

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल बस्ती के लोगों ने बिजली विभाग से लगाई समाधान की गुहार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीमंदिर। गांव सूरजपुर नगर परिषद वार्ड नंबर-18 स्थित कैथल बस्ती में करीब दो साल से टूटा पड़ा बिजली का खंभा लोगों के लिए परेशानी और डर का कारण बना हुआ है। लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग नया खंभा लेकर मौके पर पहुंचा था, लेकिन आज तक उसे लगाया नहीं गया।
समाजसेवी बबली रावत व अन्य बस्तीवासियों का कहना है कि टूटा खंभा सड़क किनारे पड़ा है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बरसात और तेज हवा के दौरान लोगों में डर बना रहता है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह स्थान ज्यादा खतरनाक बना हुआ है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि कई बार शिकायत देने के बावजूद विभाग की ओर से स्थायी समाधान नहीं किया गया। इसके अलावा इलाके की बिजली व्यवस्था भी प्रभावित रहती है। रात के समय अंधेरा होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि विभाग केवल आश्वासन दे रहा है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा। बस्तीवासियों ने बिजली विभाग से जल्द नया खंभा लगाने और बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि किसी संभावित हादसे से बचा जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें