फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: चंडीमंदिर और सूरजपुर में सात घंटे गुल रही बिजली, नहीं मिला पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीचंडीमंदिर। चंडीकोटला और सूरजपुर गांवों में शनिवार को करीब सात घंटे बिजली गुल होने से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। बिजली बंद होने के कारण पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हुई, जिससे लोग अपनी पानी की टंकियां भर नहीं पाए।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी बबली रावत ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई थी लेकिन पहले कोई सूचना नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि यदि पूर्व सूचना मिलती तो लोग पानी की व्यवस्था कर सकते थे। लोगों ने आरोप लगाया कि बिजली बोर्ड अमरावती एन्क्लेव कॉलोनी ने बिना सूचना बिजली काट दी, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।
इस संबंध में बिजली बोर्ड अमरावती एनक्लेव कॉलोनी के एसडीओ विक्रांत ने बताया कि 11 केवी की बिजली लाइनों पर मरम्मत कार्य के चलते आपूर्ति बाधित की गई थी। उन्होंने कहा कि 11 बजे से शाम करीब पौने छह बजे तक बिजली कट रहा। लोगों ने मांग की है कि भविष्य में बिजली बंद करने से पहले सूचना जारी की जाए ताकि लोग आवश्यक तैयारी कर सकें। शनिवार को अचानक हुई बिजली कटौती के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें