फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ ट्राईसिटी ट्रांसपोर्ट डायरेक्ट्री हुई लांच

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन चंडीगढ़ और संपर्क मीडिया सॉल्यूशन द्वारा तैयार की गई चंडीगढ़ ट्राईसिटी ट्रांसपोर्ट डायरेक्ट्री का विमोचन हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने किया। यह डायरेक्ट्री का दूसरा अंक है। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस डायरेक्ट्री में ट्रांसपोर्ट्स का विवरण और उनके सभी सदस्यों की विस्तृत जानकारी दी गई है। इसके अतिरिक्त इसमे ट्रांसपोर्ट्स से संबंधित चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा तथा हिमाचल प्रदेश के सरकारी कार्यालयों व अधिकारियों का विवरण दिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह डायरेक्ट्री ट्रांसपोर्ट व उद्योगों के बीच एक कड़ी का कार्य करेगी। इस डायरेक्ट्री को प्रकाशित करने में भारतीय स्टेट बैंक आफ इंडिया, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, इंडियन आयल तथा नेशनल इंश्योरेंस का सहयोग रहा है। विमोचन समारोह के अवसर पर एसोसिएशन के जरनल सेक्रेटरी बजरंगलाल शर्मा, रामकुमार शर्मा, मीडिया सोल्यूशंस के डायरेक्टर राकेश शर्मा व सीईओ भागलाल यादव, एसबीआई के चीफि मैनेजर हर्षद व शिवानी रजत शर्मा तथा नेशनल इंश्योरेंस के एसडीएम परनाब सेन भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें