फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला स्वास्थ्य विभाग ने 10055 कोरोना संदिग्ध के सैंपल लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। कोरोना संक्रमण के चलते अब तक 10055 व्यक्तियों के नमूने लिए गए है। इनमें 9820 व्यक्तियों के नमूने निगेटिव मिले हैं। इसके अलावा 30 व्यक्तियों के नमूनों के परिणाम आने बाकी हैं। डीसी मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि वीरवार को जिला में 10 मामले पॉजिटिव मिले हैं जिनमें 4 मामले अन्य जिलों से संबधित है। इनमें तीन चंडीगढ़ तथा एक पंजाब से संबंधित है। उन्होंने बताया कि सेक्टर-17 में दो, प्रीतम कालेनी गांव मारनवाला में एक, न्यू विश्वकर्मा कालोनी पिंजौर में एक, हाउसिंग बोर्ड कालका में एक, इंदिरा कालोनी पंचकूला में एक मामला पाया गया है। उन्होंने बताया कि जिला में अब तक 119 व्यक्तियों के नमूने पोजिटिव पाए गए जिनमें से 91 कोरोना पॉजिटिव ठीक हो गए, बाकी व्यक्तियों का स्वास्थ्य विभाग द्वारा इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें