फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड के चलते बंद चंडीगढ़-पटना हवाई सेवा जल्द होगी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोविड के चलते बंद चल रही चंडीगढ़ से पटना की उड़ानें जल्द शुरू होने जा रही हैं। इसके अलावा, गुवाहाटी और भुवनेश्वर के लिए भी शीघ्र ही उड़ानें शुरू की जाएंगी। इसके लिए चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और इन्हें अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन

यह जानकारी हवाई अड्डा लिमिटेड के अधिकारियों ने हरियाणा के सीएम मनोहर लाल को बैठक के दौरान दी। वीरवार को चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सीईओ अजय कुमार, मुख्य वित्तीय अधिकारी राकेश डेम्बला और कंपनी सचिव अवनीत कौर द्वारा 3.20 करोड़ रुपये लाभांश का चेक सीएम को भेंट किया।
बता दें कि चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड में हरियाणा सरकार की 24.5 प्रतिशत हिस्सेदारी है। हवाई अड्डे ने वर्ष 2020-21 में 13.70 लाख घरेलू यात्री और वर्ष 2019-20 में 23.23 लाख घरेलू यात्रियों की आवाजाही को संभाला है।
विज्ञापन

एक्सरे मशीन पर नहीं लगेगी कतार
प्रवक्ता ने बताया कि हवाई अड्डे पर हाल ही में इन-लाइन बैगेज सिस्टम की स्थापना का कार्य पूरा किया गया है। यह सिस्टम शुरू होने से यात्रियों को बैगेज स्क्रीनिंग के लिए एक्स-रे मशीन पर कतार नहीं लगानी पड़ेगी।
इसी माह चालू होगा नया कार्गो कॉम्प्लेक्स
क्षेत्र से कार्गो को बढ़ावा देने के लिए हवाई अड्डे पर खराब होने वाले कार्गो सहित 2500 मीट्रिक टन को संभालने की क्षमता वाला नया एकीकृत कार्गो कॉम्प्लेक्स तैयार किया है। इस महीने के अंत तक इसके चालू होने की संभावना है। इसके अतिरिक्त, रनवे क्षमता बढ़ाने के लिए दक्षिणी टैक्सी ट्रैक का निर्माण किया गया है और इसे अगस्त माह में परिचालन में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें