चंडीगढ़। कर्नल सीके नायडू ट्राफी के दूसरे दिन बुधवार को सिक्किम के गेंदबाजाें के आगे चंडीगढ़ विवश दिखाई दिया। गेंदबाज संदीप के 5 और दिनेश के 3 विकेट की बदौलत गोवा ने चंडीगढ़ की पूरी पारी को 173 रन के स्कोर पर समेट दिया। जवाब में दिन का खेल खत्म होने तक सिक्किम 61 रन पर एक विकेट खो चुका है।
इससे पहले चंडीगढ़ ने मंगलवार कोअपने स्कोर 45 रन पर एक विकेट से आगे बुधवार को खेलना शुरू किया। टीम के जल्द ही एक के बाद एक तीन विकेट गिर गए। उस समय 99 के कुल स्कोर पर चंडीगढ़ की आधी टीम पैवेलियन लौट चुकी थी। गेंदबाज संदीप ने सटीक गेंदबाजी करते हुए सनयू सैनी को 3 रन, तरनप्रीत सिंह को 22 रन, आयुष सिक्का को 24 रन, भागमेंदर लादेर को 8 रन, हर्षित सिंह को 13 के स्कोर पर चलता किया। इसके बाद कप्तान अमृत लुभाना ने कुछ देर पिच पर टिक कर खेलने की कोशिश की, लेकिन वह 21 के निजी स्कोर पर गेंदबाज मनोज की गेंद का शिकार बने। इसकेबाद संचित साहू शून्य, तुषार जोशी 18, मनदीप सिंह 13, शिवांग सैनी 2 रन पर आउट हुए। पूरी टीम 68 ओवर खेल कर 173 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। चंडीगढ़ से बल्लेबाज निपुण पंडिता सबसे अधिक नाबाद 36 रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। जवाब में दिन का ख्ेाल खत्म होने तक सिक्किम 61 रन पर अपना एक विकेट खो चुकी है। गेंदबाज शिवन सैनी ने सौरव कुमार को 14 के निजी स्कोर पर चलता किया। अविनाश 31 रन और शंकर 10 रन बनाकर नाबाद रहे।