चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी ने प्रोफेशनल कोर्सेस के विद्यार्थियों को गोल्डन चांस दिया है। यह चांस सिर्फ सेमेस्टर सिस्टम वाले कोर्सेज के विद्यार्थियों के लिए ही है। इसके अतंर्गत ग्रेजुएशन और पोस्टग्रेजुएशन के कोर्स शामिल हैं। कोर्सेज की अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी पीयू की वेबसाइट ugexam.puchd.ac.in और pgexam.puchd.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके लिए पीयू ने नोटिस भी जारी कर दिया है।
पीयू वेबसाइट के आधिकारिक नोटिस के अनुसार परीक्षा अप्रैल में होगी। विद्यार्थियों को इसके लिए 24 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन करनी है और 26 फरवरी तक फीस जमा करवानी है। स्टूडेंट काउंसिल के ज्वॉइंट सेक्रेटरी मनप्रीत माहल ने बताया कि उन्होंने इसके लिए कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन को कई बार ज्ञापन सौंपा था। इसके बाद यह मुद्दा सीनेट और सिंडिकेट की बैठकों में उठाया गया। इसके बाद पीयू प्रशासन ने सोमवार को विद्यार्थियों के गोल्डन चांस के लिए नोटिस जारी कर दिया।