फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी के ‘रण’ के लिए चंडीगढ़ के खिलाड़ी तैयार, अरुणाचल प्रदेश से होना है पहला मुकाबला

Mon, 09 Dec 2019 02:02 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ क्रिकेट टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंडीगढ़ के क्रिकेटर्स और क्रिकेट प्रशंसकों के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक रहने वाला है। सोमवार को यूटी क्रिकेट एसोसिएशन चंडीगढ़ की पहली टीम रणजी ट्रॉफी के लिए अपने ही शहर के सेक्टर 16 क्रिकेट स्टेडियम में अरुणाचल प्रदेश की टीम से भिड़ेगी।
विज्ञापन


बीसीसीआई से मान्यता मिलने के बाद पहली बार चंडीगढ़ की टीम रणजी ट्रॉफी में अपना पहला मुकाबला खेलेगी। चंडीगढ़ क्रिकेट टीम के लिए यह एतिहासिक क्षण होगा। इस चार दिवसीय मुकाबले के लिए मैदान में 7 विकेट तैयार किए गए हैं। इसमें सेंटर विकेट पर यह मुकाबला खेला जाएगा। इंटरनेशनल मुकाबले खेल गए हैं

सेक्टर-16 के क्रिकेट स्टेडियम का इतिहास काफी पुराना है। साल 1960 में 10 एकड़ पर इस स्टेडियम का निर्माण किया था। बीस हजार दर्शकों की क्षमता वाले इस स्टेडियम में दो इंटरनेशनल वनडे, एक टेस्ट मैच और दो प्रैक्टिस मैच खेले जा चुके हैं। स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच 23 नवंबर, 1990 को इंडिया और श्रीलंका के बीच में खेला गया था।
विज्ञापन


वहीं स्टेडियम में पहला वनडे मैच 27 जनवरी, 1985 को इंडिया और इंग्लैंड के बीच में खेला गया। दूसरा और अंतिम वनडे मैच 8 अक्टूबर, 2007 को इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच में खेला गया था। इसके अलावा 4 अक्टूबर, 2006 को श्रीलंका के साथ और 5 अक्तूबर को बांग्ला देश के साथ पंजाब स्टेट इलेवन के बीच में प्रैक्टिस मैच हुआ था।

रणजी का मुकाबला होगा रोमांचक
अरुणाचल व चंडीगढ़ के बीच होने वाला सीजन का पहला रणजी मैच क्रिकेट स्टेडियम-16 की सेंटर विकेट पर खेला जाएगा। स्टेडियम के मुख्य कोच हरीश शर्मा ने बताया कि यह विकेट काफी अच्छी है। सर्दी का मौसम है और शुरू के 1 घंटे विकेट तेज गेंदबाजों को मदद करेगी। वहीं तीसरे व चौथे दिन स्पिनर को भी मदद मिलने की उम्मीद है। यह विकेट बल्लेबाजों तथा गेंदबाजों दोनों के लिए बेहतरीन सिद्ध होगी।

अरुणाचल प्रदेश की टीम पहुंची शहर
सोमवार को चंडीगढ़ के साथ भिड़ने के लिए अरुणाचल प्रदेश की टीम शहर में पहुंची चुकी है। अरुणाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने क्रिकेट स्टेडियम में अभ्यास किया। अरुणाचल प्रदेश की टीम स्टेडियम में करीब 2 बजे पहुंची। इसके बाद खिलाड़ियों ने मैदान में अभ्यास किया।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें