फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुराधा के प्रदर्शन से चंडीगढ़ सेमीफाइनल में पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ महिला क्रिकेट टीम सीनियर वुमन क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब रही। भिलाई में चल रहे टूर्नामेंट में वीरवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया। चंडीगढ़ ने मध्यप्रदेश को 7 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

मैच में टॉस जीतकर मध्य प्रदेश महिला क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 117 रन बनाए। टीम की ओर से कनीशा ने 28 रन, साना खान ने 24 रन बनाए। गेंदबाजी में चंडीगढ़ क्रिकेट टीम की ओर से अनीता और रीना ने एक-एक विकेट चटकाए, जबकि आराधना ने 2 खिलाड़ियाें को रनआउट किया।
मध्यप्रदेश टीम की ओर से दिए टारगेट को पूरा करने उतरी चंडीगढ़ महिला टीम ने 19.1 ओवर में 3 विकेट पर 118 रन बनाकर मैच को जीत लिया। टीम से आराधना ने 36 गेंदाें पर 38 रन और प्रिया ने नाबाद 27 रन की पारी ख्ेाली। गेंदबाजी में मध्यप्रदेश की टीम से साना खान ने एक विकेट, श्रद्धा कुशवाहा ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें